दर्दनाक हादसा : मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मचा कोहराम

Edited By:  |
 5 people of the same family died in Lucknow  5 people of the same family died in Lucknow

LUCKNOW : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ में एक मकान की छत गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है।



एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ये दर्दनाक हादसा लखनऊ के आलमबाग के रेलवे कॉलोनी में हुआ है, जहां एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 बच्चों सहित पति और पत्नी की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि ये रेलवे कॉलोनी सालों पुरानी है।

मृतकों की हुई पहचान

  1. सतीश चंद्र , उम्र - 40 वर्ष
  2. सरोजनी देवी, उम्र- 35 वर्ष
  3. हर्षित, उम्र-13 वर्ष
  4. हर्षिता, उम्र- 10 वर्ष
  5. अंश, उम्र - 5 वर्ष

एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ

वहीं, इस पूरे मामले पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


(लखनऊ से नसीम की रिपोर्ट)