PATNA :बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आज बैठक हुई, जिसमें कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक के दौरान जनता के हितों का ख्याल रखा गया और बड़ा फैसला लिया गया है।


कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की दूसरी बैठक हुई है। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित इस मीटिंग में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। पहली कैबिनेट की बैठक में 4 एजेंडों पर मुहर लगी थी।

नीतीश सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बिहार सरकार नई पॉलिसी लेकर आई है। इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार अब 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड देगी। इंटर्नशिप पर यह राशि दी जाएगी। B.Tech के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने पर राशि मिलेगी। वहीं, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई fee नहीं लगेगा। तीन लाख 46 हजार 777 आवेदन कर्ता को इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Bihar Politics : पान मसाला और खैनी हुआ खत्म तो बाजार निकले बिहार कांग्रेस विधायक, जा सकते हैं चारमीनार, बस इस बात का है इंतजार

राज्यभर में बनेंगे 2165 पंचायत भवन

बिहार सरकार राज्यभर में 2165 पंचायत भवन बनाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे। इसपर कुल 6 हजार करोड़ 10 लाख 38 हजार 707 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभगा के अंतर्गत एक्स सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस के तहत सूक्ष्म, लघु, एंव मध्यम उद्यमों के क्षमता वर्धन एवं कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पड़े दुष्प्रभाव को कम करने के लिए विश्व बैंक समर्थित सेंट्रल योजना रैंप के तहत 140.74 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति एवं संविदा आधारित पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।


 नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 नीतीश कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर लगी मुहर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला