चतरा : जिले के एसपी आवास में बुधवार को एसपी अपने सभी पुलिस कर्मियों के साथ जमकर होली खेले. सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. इस दौरान एसपी सुमित अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी एक साथ होली के रंग में रंगे नजर आये.
जिले के सभी थाना प्रभारी,एसडीपीओ समेत वहां मौजूद सभी लोगों ने होली की रंग बिरंगे गीत के साथ जमकर ठुमके लगाए और अबीर गुलाल के साथ होली खेली. इस मौके पर एसपी सुमित अग्रवाल ने संवाददाताओं से बात करते हुए जिले वासियों को होली की शुभकामना दी और कहा कि आज एसपी आवास में सभी पुलिस कर्मियों के साथ होली को सेलिब्रेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं. क्यू आरटी और पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं.
