मोतिहारी:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहां एसपी ने होली ड्यूटी से गायब 37 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है.
जिले में पर्व ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कदम उठाया गया है. एसपी ने 37 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया है. रमजान और होली को लेकर पहले से निर्देश जारी थे. पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को सख्त दिशा-निर्देश दिए थे. आदेश के बावजूद ड्यूटी से जवान अनुपस्थित मिले. विभागीय कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप है.
