Hindi News / कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और समर्थकों के साथ खेली...

Holi 2026 : कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं और समर्थकों के साथ खेली होली, लोगों को दी शुभकामनाएं

Edited By:  |
holi 2026 holi 2026

कोडरमा : पूरे देश में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है. कोडरमा में भी रंगोत्सव की धूम देखी जा रही है. कोडरमा के चाराडीह स्थित राधा कृष्ण मंदिर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गांव की महिलाओं और समर्थकों के साथ होली मनाया.

इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ भजन कीर्तन में भी हिस्सा लिया और फूलों की होली के साथ लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामना दी. होली से पहले राधा कृष्ण मंदिर में केंद्रीय मंत्री ने पूजा अर्चना की और देशवासियों के साथ जिले वासियों की उन्नति की कामना की. झाल बजाते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गांव की महिलाओं के साथ भजन गाकर और उनके साथ झूमकर और गाकर होली मनाया. इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज का पर्व लोग गिले शिकवे भूलकर अलग-अलग रंगों में शराबोर नजर आ रहे हैं. यही भारतीय सभ्यता और संस्कृति की प्रतीक है. उन्होंने सभी से इस रंगोत्सव में भेदभाव मिटाकर शामिल होने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.