1.25 करोड़ में बिका भगवान गणेश का लड्डू : जानें क्या है इसकी खासियत, जो बढ़ती ही चली गई रकम

Edited By:  |
1.25 crore me bina ganesh bhagwan ka laddu 1.25 crore me bina ganesh bhagwan ka laddu

DESK : लड्डू का नाम आते ही हर भारतीयों के मन में इसे खाने की इच्छा होती है। यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है। इसे अक्सर मंदिरों में प्रसाद के रूप में खाया जाता है। त्योहारों, फंक्शन और धार्मिक आयोजन में भी भक्तों के लड्डू प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है। इसकी कीमत आमतौर पर सवा सौ रूपये के आसपास होती है। वहीं आपको जब पता चले कि इसी लड्डू की कीमत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना दिया।


दरअसल गणेश उत्सव के दौरान हैदराबाद (Hyderabad) में गणेश जी के लड्डू की गजब और रिकॉर्ड नीलामी हुई है। यहां भगवान गणेश का लड्डू 1.25 करोड़ रुपए में बिका है। जिस किसी ने भी यह खबर सुनी सभी हैरान रह गए। यह नीलामी सनसिटी में रिचमंड विला सोसायटी में हुई।


वहीं भगवान गणेश के लड्डू को खरीदकर दयानंद रेड्डी काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले बार निलामी में वह दूसरे नंबर पर थे और उन्हें लड्डू खरीदने का सौभाग्य नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार उनके ऊपर बप्पा की कृपा बरसी है। गणपति जी के आशीर्वाद से यह लड्डू उन्हें खरीदना नसीब हुआ है। इस लड्डू को वह अपने माता पिता को भेंट करेंगे। इस बार कुछ 36 भक्तों ने लड्डू के लिए बोली लगाई।

बता दें कि हैदराबाद के बालापुर गणेश पंडाल में हर साल गणेश जी के लड्डू को निलामी में रखा जाता है। यह परंपरा 29 साल पहले यानी साल 1994 से चली आ रही है। आपको यकीन नहीं होगा कि जब पहला लड्डू निलाम हुआ था, तब इसे मात्र 450 रुपए में ही खरीदा गया था। साल 2021 में गणेश लड्डू 18.9 लाख रुपए और साल 2022 में 24.6 लाख रुपए में निलाम किया गया था। इस निलामी पर देशभर की नजर रहती है।