इन राज्यों में होगी भारी बारिश : राज्य के आठ जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी

Edited By:  |
Reported By:
Yellow alert issued in eight districts of the state Yellow alert issued in eight districts of the state

रांची:-झारखंड में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है.हर एक जिले में मध्यम दर्जे की बारिश देखी जा रही है। सभी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। नदिया नाले बनने के साथ कई जगहों पर उफान पर है। रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।।


मौसम विभाग ने जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उसमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 से 13 जुलाई तक इन जिलों में मूसलाधार बारिश होगी।यानी पूरे राज्य में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस दौरान लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।


रांची में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री का इजाफा हुआ है। यह अब 23.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है।



Copy