Hindi News / अधियाचना लौटने की खबरें भ्रामक, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

TRE-4 पर शिक्षा मंत्री की दो टूक : अधियाचना लौटने की खबरें भ्रामक, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Edited By:  |
tre-4 per shiksha mantri ki do took tre-4 per shiksha mantri ki do took

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी नेTRE-4शिक्षक भर्ती को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा किTRE-4की अधियाचना पहले ही बीपीएससी को भेजी जा चुकी है और उसे लौटाए जाने की खबरें पूरी तरह भ्रामक है. उन्होंने कहा कि एक बार जो अधियाचना भेजी गई है,वही अंतिम है और अभ्यर्थियों को किसी तरह का संशय नहीं रखना चाहिए.

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप राज्य के स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस संबंध में विभाग जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कक्षा6से प्लस-टू तक के सभी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है. विभाग आवश्यक तैयारियां पूरी कर रहा है और जल्द इस पर भी निर्णय लागू किया जाएगा.

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज का दौर हार्ड वर्क नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्क का है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों के निजी सहायकों (PA/PS) के लिए कंप्यूटर ज्ञान को आवश्यक बताते हुए कहा कि तकनीक से जुड़ा स्टाफ ही जनप्रतिनिधियों के काम को प्रभावी बना सकता है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से डिजिटल रूप से दक्ष बनने का आग्रह किया, ताकि जनता तक बेहतर और तेज सेवाएं पहुंचाई जा सके.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-