Hindi News / लातेहार में ACB की टीम ने पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार...

BIG BREAKING : लातेहार में ACB की टीम ने पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
big breaking big breaking

लातेहार:बड़ी खबर लातेहार से है जहां एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल आम बागवानी रेकड़ खोलने के एवज में नागेश्वर रजक वादी से घूस ले रहा था. इसी दौरानACBपलामू की टीम ने उसे पकड़ा. आरोपी पंचायत सचिव मनिका प्रखंड के बड़काडीह पंचायत में पदस्थापित है.

जानकारी के अनुसार आरोपी पंचायत सचिव द्वारा आम बागवानी को लेकर रेकड़ खोलने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया था. लेकिन लाभुक द्वारा पूरे मामले को लेकर पलामू प्रमंडल एसीबी को जानकारी देते हुए लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. जिसके बाद टीम द्वारा ट्रैप करते हुए मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर से रिश्वतखोरी करते रंगेहाथ धर दबोचने में सफल रही है. इधर गिरफ्तारी के बाद ACB टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई जारी है. वहीं ACB की कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय समेत जिला मुख्यालय में हड़कंप व्याप्त है.