याद किए गए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन : प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई नेताओं ने उनकी जयंती पर दी उन्हें श्रद्धांजलि
रांची : देशभर में आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाया जा रहा है. राजधानी रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी उनके चित्र पर कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. आज के दिन पूर्व राष्ट्रपति के जन्म दिवस पर पूरे देश में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है.
इस मौके पर कांग्रेस भवन रांची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रदेश प्रभारी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश के राष्ट्रपति रहते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है और उन्होंने अपनी जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया और आज पूरा देश उनके किए गए कार्यों को याद कर रहा है.
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट----