Hindi News / ‘Nature’s Voice’ का विमोचन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले बच्चों एवं कर्मियों...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर CCL का भव्य आयोजन : ‘Nature’s Voice’ का विमोचन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले बच्चों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित

Edited By:  |
vishwa paryawaran diwas 2026 per ccl ka bhavya aayojan vishwa paryawaran diwas 2026 per ccl ka bhavya aayojan

पटना: विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय,रांची में शुक्रवार को गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर स्थित संगम सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीएमडी,सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र,निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक,विभागाध्यक्ष,अधिकारी,कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके परिजन शामिल हुए.

"कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज फहराने (फ्लैग होस्टिंग) एवं वृक्षारोपण के साथ हुआ. इसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा कोल इंडिया गीत का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया. तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा शपथ एवं पर्यावरण विषयक पुस्तक‘Nature’s Voice Vol-4’का विमोचन किया गया."

अपने संबोधन में निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए‘जीरो प्लास्टिक’जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक की बोतलों एवं अन्य एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री के प्रयोग से बचना चाहिए. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा, “Mother Earth has enough for everybody’s need, but not enough for everybody’s greed.”तथा पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया.

मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज भारत ही नहीं,बल्कि पूरे विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है. उन्होंने बताया कि विश्व के सर्वाधिक गर्म शहरों में बड़ी संख्या भारत के शहरों की है,जो पर्यावरणीय चुनौतियों की गंभीरता को दर्शाता है. उन्होंने वर्षा जल संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से जल संसाधनों के संरक्षण के लिए जागरूक और सक्रिय होने का आग्रह किया. उन्होंने“Each One, Teach One”का मंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के प्रति कम-से-कम एक अन्य व्यक्ति को प्रेरित करे. साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी खाली स्थान दिखाई दे,वहां पौधरोपण कर उसे हरित बनाया जाना चाहिए.

कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता,स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया. इसके अतिरिक्त सीसीएल कर्मियों के लिए आयोजित पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष (पर्यावरण/वन) प्रणव कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सीसीएल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की. कार्यक्रम का सफल संचालन महाप्रबंधक ( पर्यावरण) संगीता द्वारा किया गया.

"सीसीएल परिवार अपने सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है. हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संतुलित भविष्य के निर्माण हेतु सीसीएल विभिन्न पर्यावरणीय पहलों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को प्रेरित करने के लिए कटिबद्ध है."