BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड पर बिहार के मंत्री का बड़ा बयान, जांच में मिली भारी गड़बड़ी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
वैशाली : खबर वैशाली से है जहाँ मुजफ्फरपुर के प्रसाद होटल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. हाजीपुर समाहरणालय में आयोजित जिला बीस सूत्री की बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी की जांच टीम मुजफ्फरपुर पहुंची थी जहाँ अस्पताल की व्यवस्था में भारी गड़बड़ी मिली है. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने भारी लापरवाही बरती है जिस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है.
अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि जिन पांच लोगों की मौत हुई थी उन्हें अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी छोड़ कर भाग गए थे जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. मंत्री ने साफ साफ कहा कि जांच में अस्पताल की गलती के कारण यह घटना घटी है और इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अस्पताल की गलती के कारण जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार वालों को अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए.
वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--





