Hindi News / प्रभारी मंत्री निशांत कुमार बोले- वैशाली का सर्वांगीण विकास मेरा लक्ष्य

हाजीपुर में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक : प्रभारी मंत्री निशांत कुमार बोले- वैशाली का सर्वांगीण विकास मेरा लक्ष्य

Edited By:  |
hajipur mai jila 20 sutri karyakram ki baithak hajipur mai jila 20 sutri karyakram ki baithak

हाजीपुर: जिला बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री निशान्त कुमार ने की.

इस महत्वपूर्ण बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह महुआ विधायक संजय कुमार सिंह, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखीन्द्र पासवान सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

बैठक में जिले में चल रही बीस सूत्री योजनाओं की समीक्षा की गई. शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कृषि और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक के बाद प्रभारी मंत्री निशान कुमार ने कहा, “आज की बैठक संतोषजनक रही. सभी विभागों को योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं. वैशाली का सर्वांगीण विकास मेरा लक्ष्य है.”

वहीं लोक स्वास्थ्य मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा, “बहुत दिनों के बाद जिला बीस सूत्री की बैठक हुई है. विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक संतोषजनक रही.”

बैठक में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी विभागों के अद्यतन कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया. जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी रखीं.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट--