Hindi News / सीएम सम्राट ने जेपी गंगा पथ पर पौधरोपण कार्य़क्रम में हुए शामिल, 1...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 : सीएम सम्राट ने जेपी गंगा पथ पर पौधरोपण कार्य़क्रम में हुए शामिल, 1 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

Edited By:  |
vishwa paryawaran diwas 2026 vishwa paryawaran diwas 2026

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को पटना के जेपी गंगा पथ पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम में एक लाख पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है बिहार में अब लोगों को न सिर्फ मुफ्त बिजली मिलने वाली , बल्कि अगर उपभोक्ता निर्धारित यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन करेंगे, तो सरकार उनके बैंक अकाउंट में सीधे पैसे भी वापस करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में बड़े पैमाने पर सोलर युक्त बिजली उत्पादन केंद्र और रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का ठोस निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पहले चरण में लगभग 5 लाख घरों को पूरी तरह सोलर एनर्जी से जोड़ा जा रहा है. सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रति घर 33000 रुपये की बड़ी राशि केंद्र सरकार देगी और इसके बाद सोलर लगाने में जो भी बचा हुआ पैसा होगा, उसे हमारी बिहार सरकार खुद वहन करने का काम करेगी.

मुख्यमंत्री ने बिजली क्षेत्र में सरकार के खर्च का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार सालाना करीब 23000 करोड़ रुपये की भारी –भरकम राशि सिर्फ बिजली सब्सिडी के रुप में खर्च करती है. अब सरकार इस मॉडल को पूरी तरह बदलने जा रही है. सीएम ने कहा है कि हमने अधिकारियों को टारगेट दिया है कि अगले 2 वर्षों में बिहार के 50 लाख घरों तक सोलरर युक्त बिजली पहुंचाई जाए. जैसे ही आपके घरों में सोलर से बिजली उत्पादन शुरु होगा और आप 125 यूनिट के आंकड़े को पार करेंगे, तो उस अतिरिक्त बिजली के बदले आपके अकाउंट में हम तुरंत पैसा वापस भेजना सुरु कर देंगे.

जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना अंतर्गत पौधे लगाने का कार्य शुरू हुआ. जागरूकता के लिए 25 रथ को रवाना किया गया. यह रथ सभी जिलों में जाएगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरुक करेगा. इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, मंत्री रामकृपाल यादव और मंत्री रामचंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिस तरह देश को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सजाने का काम किया है उसी तरह आज हमलोग इस अभियान की शुरूआत कर रहे हैं. विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा.