सीवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा ने किया नामांकन : NDA नेताओं का हुआ महाजुटान, बोले सम्राट - सोने की चिड़िया नहीं..बनाएंगे सोने का शेर

Edited By:  |
Reported By:
 Vijay Lakshmi Kushwaha filed nomination from Siwan.  Vijay Lakshmi Kushwaha filed nomination from Siwan.

SIWAN : सीवान में लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी कुशवाहा ने नामांकन किया है। इस दौरान गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मंत्री लेसी सिंह सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे, जहां सभी का फूल माला से जोरदार स्वागत किया गया।

मंच से एनडीए नेताओं ने जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी को विजयी बनाने की अपील की। इस जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सीवान की जनता ने 2014 और 2019 में आतंक राज को खत्म करने का काम किया। मोदी ने 2024 में रामलला को भव्य मंदिर में स्थापित किया। 15 वर्षों में लालू जी ने किसी को आरक्षण नहीं दिया। आरक्षण उनकी पत्नी राबड़ी देवी को मिला और मुख्यमंत्री बना दिया गया। मेरा बेटा क्रिकेट नहीं खेल रहा, पानी ढोकर थक गया है, तब लालू जी ने कहा कि इसे उपमुख्यमंत्री बना दो।

इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि एक बेटा सारण की लड़की को छोड़ दिया तो लालू जी ने कहा कि इसे मंत्री बना दो। मोदी और नीतीश जी की जोड़ी स्थापित हुई तो लालू की टूरिस्ट बेटी की वापसी हुई और लालू जी की टूरिस्ट बेटी आज सारण से चुनाव लड़ रही है। भारत के प्रधानमंत्री ने तय किया है कि भारत में सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाएंगे, जो पूरी दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा। जितने लोग पक्का मकान बनाने में छूट गए है, जिसके छत पक्के नहीं हैं। 2025 चुनाव से पहले उसे हमारी सरकार पक्का करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के राज में 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नही मिली। नीतीश जी ने लाखों नौकरी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2025 में वोट तभी मांगूंगा, जब 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा पूरा करूंगा। आप सभी विजय लक्ष्मी जी को वोट देकर जिताएंगे तो दिल्ली में मोदी सरकार का कमल खिलेगा ।

सीवान लोकसभा सीट से NDA की जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी नामांकन को लेकर आशीर्वाद सभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पहुंचे। इस दौरान गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर हमला किया। उन्होंने मंच से कहा कि लालू राज में एक अलग वातारण माहौल बना, यहां से व्यवसायी भागने लगे। नीतीश राज में माहौल बदला तो यहां लोग आकर फिर से बसने लगे।

गोपालगंज और दरभंगा में रामनवमी में उन्माद फैला। उस समय मैं नेता प्रतिपक्ष था। मैने खुलकर विरोध किया और कहा कि इस तरह का माहौल नहीं रहने देंगे। सत्ता बदलते ही स्वरूप बदला। गोपलागंज में पुजारी की हत्या कर दी गई। राजद जब सत्ता में रहता है, अपराध चरम पर रहता हैं क्योंकि अपराधियों को संरक्षण देता हैं। 15 वर्षों के शासनकाल का एक उपलब्धि बता दें। बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हवाबाजी करते रहते हैं। उनके मंत्री रामचरित मानस पर कमेंट कर रहे थे। जिस नियुक्ति की, वो ढोल बजाते है तो बता दूं कि उस नियुक्ति में तेजस्वी मंत्री का सिग्नेचर ही नहीं हैं।

जब आपके मंत्री का सिग्नेचर ही नहीं तो फिर झूठा ढोल क्यों पिट रहे हैं। 5 विभाग आपके पास था, जरा बता दें 5 विभागों में क्या-क्या नियुक्ति कराई हैं। नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाले मामले में बेल पर हैं। देश के अंदर आतंकवाद को खत्म किया गया। दुश्मनों ने जब हमारे जवानों को शहीद किया तब हमारे जवानों ने दुश्मनों के घर में घुसकर बदला लिया। सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया। अपने गुरु अन्ना हजारे को ढंककर सत्ता में बैठने वाले केजरीवाल आज जेल में हैं।

जब ये विधानसभा के अध्यक्ष थे. तब ये विपक्ष के लोगों को बोलने नहीं देते थे। ये लोग ना विधायक का सम्मान करते है, ना जनता का। सिर्फ जनता की गाढ़ी कमाई लूट कर चार्टेड विमान में मौज करते हैं। माइक को बंद कर देते थे। छपरा की बेटी को अपमानित कर के घर से बाहर किया गया।

वहीं, लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि दो चरण के मतदान में एक बात स्पष्ट है कि तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है, इसमें कोई संदेह नहीं हैं। तीसरी बार पीएम बनना अनिवार्य हैं। पहले कोई जानता था कि भारत की अर्थव्यवस्था क्या थी। आज गर्व से कहते है दुनिया का 5वीं अर्थव्यवस्था भारत की है। ये मोदी जी के कारण हैं।

विपक्ष के लोग नहीं चाहते थे कि गरीब कल्याण योजना देश में रहें। 81 करोड़ लोगों को मुक्त में अनाज दिया जा रहा हैं। विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि संविधान और आरक्षण खत्म किया जाएगा। 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले आज संविधान की रक्षा करेंगे। पिता रामविलास पासवान की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है, तब तक ना आरक्षण पर और न संविधान पर खतरा हैं। 90 के दशक में कोई महिला घर से बाहर नहीं निकलती थी। ये जंगलराज की आहट थी। लाठी में तेल पिलाने का काम जंगलराज में होता था।


Copy