वीर सावरकर की जयंती : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद
पटना: बिहार विधान परिषद के उप भवन सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीर सावरकर की 143 वीं जयंती के अवसर पर वीर सावरकर की जीवनी पर लिखी हुई पुस्तक का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और सांसद शिवेश राम मौजूद रहे. इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बात से सहमत नहीं होगी वीर सावरकर गुमनाम है. वीर सावरकर को बताने का काम इस देश के लोग करेंगे, अंग्रेजों ने कई चीजों को छुपाया भारत के लोकतांत्रिक देश बनाने में जिन साथियों योगदान दिया उनके जीवन को छुपाने का काम किया.
बिहार के लोग वीर सावरकर से प्रेरणा ले-सीएम
सीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया वैसे लोगों को भुलाया नहीं जा सकता. बिहार के लोग वीर सावरकर से प्रेरणा ले. इसकी पूरी रूप रेखा बिहार में बनाने का काम किया जाएगा. बिहार ने समाजवादियों को संरक्षण देने का काम किया. बिहार की भूमि अब आगे बढ़कर काम करना चाहती है. सरस्वती विद्या निकेतन की कल्पना साकार करना हमारा लक्ष्य है.
सीएम नेभ्रष्टाचारियों को बेऊर जेल का दिखाया दरवाजा
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बिहार में भ्रष्टाचार करेगा उसके लिए बेऊर जेल का दरवाजा खुला है. अपराधि को शांत करने के लिए बिहार पुलिस ने अभियान चलाया है. सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधी किसी भी जात का हो उसको 48 घंटे में बिहार पुलिस जवाब देने का काम करेगी. विपक्ष के लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठना होगा तभी बिहार आगे बढ़ेगा.
सरकारी कर्मचारियों कोबिहार यात्रा करने की नसीहत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी विदेश यात्रा नहीं करेगा,बल्कि बिहार का यात्रा करेगा. बिहार का यात्रा करेगा तो एहसास होगा की गौतम बुद्ध जैसे तमाम महापुरुषों का बिहार में क्या योगदान रहा है. हम अपने बिहार की धरती के धरोहरों को बताने का काम करेंगे. सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि तिलका मांझी यूनिवर्सिटी में जो तिलका मांझी का आदमकद प्रतिमा बना है इसका उद्घाटन करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह करेंगे.





