Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना,राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से करेंगे...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना,राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. दिल्ली दौरे के दौरान वे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बिहार आगमन का औपचारिक निमंत्रण देंगे. दिल्ली में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सीएम का यह दौरा बिहार की विकास योजनाओं और केंद्र–राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है.