Hindi News / विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भारी भीड़, पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

दानापुर : विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की उमड़ी भारी भीड़, पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

Edited By:  |
danapur danapur

दानापुर:दानापुर में गुरुवार को बकरीद का पर्व अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही दानापुर ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी. बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा.

दानापुर ईदगाह में निर्धारित समय पर इमाम द्वारा नमाज अदा की गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. ईदगाह परिसर और आस पास के इलाकों में सुबह से ही रौनक बनी रही.

इमाम मो. सरफराज़ खुर्रम ने बकरीद के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कुर्बानी हमें यह याद दिलाती है कि हम ऊपरवाले से कितना प्रेम करते हैं. यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है. हमें आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ समाज में शांति बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए. पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दानापुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही. ईदगाह, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई थी.