वैशाली में शर्मसार हुआ रिश्ता : चचेरे भाई-बहन ने आपस में रचाई शादी, वीडियो वायरल
Edited By:
|
Updated :22 Dec, 2021, 08:45 PM(IST)


खबर है जिला वैशाली से जहां रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। चचेरे भाई-बहन ने आपस में ही शादी रचा ली है। इतना ही नहीं उन्होंने इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
पूरा मामला वैशाली जिले के हुसैना गांव का है। चचेरे भाई-बहन की शादी का वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी मिल रही है कि भाई और बहन के बीच 3 वर्षों से प्यार का चक्कर चल रहा था। शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली लड़का और लड़की के घर पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी मिल रही है कि लड़की प्रेग्नेंट है। अब देखना है कि लड़का और लड़की के घर वाले इस शादी को मंजूर करते हैं या नहीं।