उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका : इस बड़े नेता ने थाम लिया आरजेडी का दामन, पार्टी छोड़ते ही लगा दिया बड़ा आरोप

Edited By:  |
Reported By:
Upendra Kushwaha got a big shock Upendra Kushwaha got a big shock

ROHTAS :राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। जी हां, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आरजेडी का दामन थाम लिया है। सासाराम के रहने वाले शिवशंकर सिंह कुशवाहा कभी उपेंद्र कुशवाहा के सबसे करीबी माने जाते थे लेकिन अब उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

उपेन्द्र कुशवाहा को लगा बड़ा झटका

बिहार की इस बड़ी सियासी हलचल का जिक्र हर तरफ हो रहा है। चुनाव के समय उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह कुशवाहा के इस्तीफा का असर काराकाट और सासाराम लोकसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा के आरजेडी का दामन थामने पर रोहतास में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीति सिद्धांत तो तेजस्वी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर वे आरजेडी में शामिल हुए हैं।

कुशवाहा की चुप्पी पर ली चुटकी

उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि सासाराम और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए उनके कार्यकर्ता संकल्पित हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की पगड़ी पर भी टिप्पणी की और कहा कि बीजेपी ने एक शख्स को पगड़ी दिया और अन्य को टोपी भी नहीं दिया। इससे स्पष्ट हो गया कि वे कुशवाहा के पक्ष में नहीं हैं।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की चुप्पी पर चुटकी लेते हुए कहा कि महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जिस दल में महिलाओं और पिछड़ों का सम्मान नहीं, वहां रहना उचित नहीं।


Copy