Hindi News / छात्र नेता खुशबू पाठक हिरासत में, शिक्षा मंत्री का अभ्यर्थियों से शांति बनाए...

TRE-4 प्रदर्शन से पहले पटना में एक्शन : छात्र नेता खुशबू पाठक हिरासत में, शिक्षा मंत्री का अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील

Edited By:  |
tre-4 pradarshan se pahle patna mai action tre-4 pradarshan se pahle patna mai action

Patna : पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर प्रस्तावित छात्र प्रदर्शन से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा. प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही बिहटा पुलिस ने छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया. वहीं अब तक 6 लोगों को डिटेन किए जाने की जानकारी सामने आई है.

आज छात्र पटना कॉलेज सेBihar Public Service Commissionतक मार्च निकालने वाले थे. आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता सौरव और खुशबू पाठक कर रहे थे. महिला अभ्यर्थियों ने बेलन-थाली के साथ प्रदर्शन की तैयारी की थी.

प्रशासन ने पटना कॉलेज गेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया है. मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस की भी व्यवस्था की गई है. प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहे कई अभ्यर्थियों को रास्ते में ही रोका जा रहा है.

इधर शिक्षा मंत्री ने शिक्षक अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जल्दTRE-4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा. साथ ही आंदोलन के पीछे सक्रिय लोगों पर भी नजर रखने की बात कही है.