Hindi News / बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ

BIG BREAKING : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. बिहार शिक्षा विभाग की ओर से छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. बुधवार को Bihar School Examination Board में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ किया गया.

इस पोर्टल का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया. कार्यक्रम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन में आयोजित हुआ.

इस दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.

सरकार का दावा है कि इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और अभ्यर्थियों की शिकायतों का समाधान अधिक पारदर्शी और तेज तरीके से किया जाएगा. इससे परीक्षा,रिजल्ट,प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षणिक समस्याओं के निवारण में सहूलियत मिलेगी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--