Hindi News / मधुपुर में मेडिकल दुकानदारों की हड़ताल,सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग

ऑनलाइन दवा डिलीवरी का विरोध : मधुपुर में मेडिकल दुकानदारों की हड़ताल,सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग

Edited By:  |
online dawa dilivery ka virodh online dawa dilivery ka virodh

मधुपुर:देशभर के मेडिकल दुकानदारों नेऑनलाइन दवा बिक्री और होम डिलीवरी के विरोध में बुधवार को मेडिकल दुकानें बंद रखने का आह्वान किया है. इसी कड़ी में शहर के लगभग मेडिकल दुकानदारों ने भी इस बंद का समर्थन किया है. दवा दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय मेडिकल व्यवसायी प्रभावित हो रहा है और मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है.

दवाइयों की होम डिलीवरी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक

मेडिकल संचालक सुभाष सिंह ने कहा कि हम लोग ऑनलाइन मेडिसिन डिलीवरी का विरोध कर रहे हैं. बिना डॉक्टर की सही सलाह और जांच के दवाइयों की होम डिलीवरी मरीजों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है. स्थानीय मेडिकल दुकानदार हमेशा मरीजों को सही दवा और उचित मार्गदर्शन देने का काम करते हैं. सरकार को इस मामले में सख्त नियम बनाना चाहिए.

दवा दुकानदारों ने किया बंद का समर्थन

शहर के कई दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया है. दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा भारी छूट देकर बाजार को प्रभावित किया जा रहा है,जिससे छोटे व्यवसायियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. मेडिकल व्यवसायियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.