रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू : स्कूटी से किया शहर का भ्रमण,प्रधानमंत्री के अपील का किया समर्थन
रांची:केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू बुधवार को रांची पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी के अपील की समर्थन करते हुए वे सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ स्कूटी पर सवारी होकर उनके आवास पहुंचे. यहां उन्होंने चैम्बर और डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने बीजेपी रांची महानगर के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्कूटी से रांची शहर का भ्रमण किया और स्कूटी से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत से सिर्फ भारत देश ही नहीं जूझ रहा है, बल्कि इसका ग्लोबल असर है, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से योगदान देने की अपील की है. ईंधन की बचत करने के पीछे उद्देश्य यह है कि आप अपने कम्फर्ट का ध्यान में रखते हुए फ्यूल की बचत करें.





