Hindi News / स्वास्थ्य विभाग पर उठाया सवाल,कहा-अमंगल सरकार में व्यवस्था चौपट

तेजस्वी यादव का भड़काऊ पोस्ट : स्वास्थ्य विभाग पर उठाया सवाल,कहा-अमंगल सरकार में व्यवस्था चौपट

Edited By:  |
tejaswi yadav ka bharkaw post tejaswi yadav ka bharkaw post

पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. तेजस्वी ने बिहार के स्वास्थ्य विभाग का मामले सामने लाया है. उन्होंने 'X' हैंडल पर लिखी है कि अस्पतालों में सुविधाओं का घोर अभाव है. कहींदवा नहीं तो कहीं बेड नहीं का जिक्र किया है.

तेजस्वी ने बताया कि आलम ये है कि अस्पताल में मरीजों के लिए व्हील चेयर तक उपलब्ध नहीं है. मजबूरी में मरीज को कभी साइकिल, कभी चारपाई तो कभी स्कूटर पर बैठाकर ले जाना पड़ता है.

उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि अमंगल सरकार में पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है. बीजेपी-जेडीयू की सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब अस्पताल में डॉक्टर नहीं, व्हील चेयर नहीं, दवा नहीं, इलाज की व्यवस्था नहीं, स्वास्थ्य कर्मी नहीं तो इसे अस्पताल कहा ही क्यों जाए.

सत्ता के अहंकार में डूबी इस एनडीए सरकार को शायद गरीबों का दर्द दिखाई नहीं देता, क्योंकि इन्हें कुर्सी से मतलब है, भ्रष्टाचार से मतलब है, बिहार से नहीं. बिहार के सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए रेफरल पॉइंट बन गए है, जहां से मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है.

स्वास्थ्य मंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हमने 17 महीनों में स्वास्थ्य विभाग में जो सकारात्मक कार्य किए थे उन सभी को इन भ्रष्ट लोगों ने दरकिनार कर फिर दलालों और माफियाओं के हवाले बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सौंप दिया है.