ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया बेगूसराय : बाल बाल बची मुखिया की जान, हथियार लहराते अपराधी फरार

Edited By:  |
Reported By:
tabadtod firing se tharraya begusarai tabadtod firing se tharraya begusarai

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां बेखौफ बदमाशों ने स्कार्पियो सवार मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि गनीमत रही कि मुखिया की जान बच गई। मुखिया ने किसी तरह अपनी गाडी में ही छिपकर जान बचने में कामयाब रहे। वहीँ वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गए।

मामला बेगूसराय के बलिया प्रखंड का बताया जा रहा है जहां फतेहपुर पंचायत के पंचायत भवन के पास ही मुखिया गुड्डू मिश्रा पर हथियार बंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस वक़्त हादसा हुआ मुखिया अपने गाड़ी से पंचायत भवन आ रहे थे। इसी दौरान 7-8 की संख्या में आये बदमाशों ने मुखिया पर फायरिंग कर दिया। हालांकि इस घटना में फतेहपुर पंचायत के मुखिया वाहन में छुप गए जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई है।

वहीँ घटना के बाद बलिया थाना पहुंच कर मुखिया ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


Copy