हजारीबाग :इस वक्त की बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां हबीबी नगर,बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में भीषण बम विस्फोट होने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई.

हजारीबाग में भीषण बम ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, घटना से सनसनी

बताया जा रहा है कि हजारीबाग के हबीबी नगर स्थितबड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में भीषण बम ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है. मृतकों में रशीदा परवीन,सद्दाम और नन्ही परविन बताये जा रहे हैं. किस तरह का बम था और विस्फोट कैसे हुआ,इसको लेकर जांच जारी है.

चार थाना प्रभारी और दो डीएसपी मौके पर मौजूद हैं. स्वान दस्ता व पुलिस की टेक्निकल टीम भी जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है. सैकड़ों लोग घटना स्थल पर जमा हैं. फिलहाल किसी भी अधिकारी ने विस्फोट के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

हजारीबाग में भीषण बम ब्लास्ट, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, घटना से सनसनी

हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट--