सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने अदा की नमाज : मधुपुर के मदीना ईदगाह में डॉ.इरफान अंसारी ने अमन,चैन की मांगी दुआ
Edited By:
|
Updated :21 Mar, 2026, 10:25 AM(IST)
मधुपुर: ईद-उल-फितर के मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में विशेष नमाज अदा की.नमाज के बाद उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया.इस मौके पर मंत्री ने झारखंड समेत पूरे देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी.
डॉ. इरफान अंसारी नेकहा कि रमजान के पूरे महीने इबादत के बाद ईद का यह पर्व हमें आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है. उन्होंने झारखंड, जामताड़ा और मधुपुरवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अल्लाह से दुआ है कि राज्य और देश मजबूत बने. साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अमन-चैन का माहौल बना रहे और हर घर में खुशहाली कायम हो सके.





