MUZAFFARPUR :बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए औराई प्रखंड के 724 मतदाताओं में से 'मुन्ना कुमार' के 138 पुत्र हैं, जो 5 दिसंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए औराई की मतदाता सूची में 138 मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्ज है।

इस अजब-गजब कारनामे से मतदाता अचंभित व परेशान हैं। 138 मतदाताओं में हिन्दू-मुस्लिम भी शामिल हैं, जिनके पिता का नाम मुन्ना कुमार अंकित है। इससे संबंधित मतदाताओं में गहरी नाराजगी है। वोटर लिस्ट में सामूहिक रूप से पिता का नाम मुत्रा कुमार अंकित किए जाने से 138 मतदाता परेशान हैं।

तिरहुत स्नातक उपचुनाव से पहले अजब-गजब कारनामा, 724 वोटरों में 138 के पिता का एक ही नाम 'मुन्ना कुमार'

इन मतदाताओं को आशंका है कि कहीं उन्हें मतदान से वंचित न कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 5 दिसंबर को मतदान के बाद 9 दिसंबर को एमआईटी कैंपस में मतगणना होनी है। इसके लिए जिले में 41 मूल और 45 सहायक मतदान केंद्र समेत कुल 86 बूथ बनाए गए हैं।

तिरहुत स्नातक उपचुनाव से पहले अजब-गजब कारनामा, 724 वोटरों में 138 के पिता का एक ही नाम 'मुन्ना कुमार'

जिले के 45031 पुरुष, 22511 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित हैं। औराई बीडीओ कार्यालय की बूथ संख्या-54 की मतदाता सूची में क्रमांक संख्या 1054 के बाद 19 फीसदी मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार अंकित कर दिया गया है।

तिरहुत स्नातक उपचुनाव से पहले अजब-गजब कारनामा, 724 वोटरों में 138 के पिता का एक ही नाम 'मुन्ना कुमार'