निकाय चुनाव : कांग्रेस की प्रदेश सचिव जेबा खान को मेयर पद से किया गया निलंबित,प्रदेश अध्यक्ष ने लिया फैसला
जमशेदपुर:कांग्रेस पार्टी की गाइडलाइन के खिलाफ मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही कांग्रेस की प्रदेश सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता जेबा खान को पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने निलंबित करने का फैसला लिया है. तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने बताया कि मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने सुधा गुप्ता को समर्थन करने की घोषणा की थी.
पार्टी के स्तर पर जेबा को मेयर पद से नामांकन वापस लेने को कहा गया था, लेकिन जेबा ने नामांकन वापस नहीं लिया और चुनाव मैदान में अड़ी रहीं. वह हर जगह कांग्रेस के नाम का उपयोग कर रही थीं. इस स्थिति को देखते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया गया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि पार्टी का समर्थन मानगो नगर निगम में सुधा गुप्ता को मिलेगा.





