BIG BREAKING : शराब घोटाले में संजय सिंह को मिली जमानत, छह महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Edited By:  |
 Sanjay Singh gets bail in liquor scam  Sanjay Singh gets bail in liquor scam

BREAKING : आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। जी हां, आप के वरिष्ठ नेताओं में शुमार संजय सिंह को जमानत मिल गयी है। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है।

प्रवर्तन निदेशालय से कोर्ट ने पूछा था क्या आप संजय सिंह की जमानत का विरोध करते हैं, जिसके बाद ईडी ने उनकी जमानत पर विरोध करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही अब संजय सिंह छह महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट को संजय सिंह के वकील ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है. इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं।


Copy