शहनाज की कॉपी कर रहीं मलाइका ! : फैंस ने की खिंचाई, रैंप वॉक का VIDEO VIRAL


DESK: सोशल मीडिया में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में मलाइका एक फैशन शो में रैंप वॉक करने के दौरान डांस करने लगती हैं। उनके इस वायरल हो रहे क्यूट वीडियो को बेहिसाब लाइक्स मिले है।
बता दें शहनाज गिल के क्यूटनेस और डाउन टू अर्थ नेचर की वजह से उनके फैंस उनको काफी पसंद करते हैं। शहनाज वो काम बेधड़क करती हैं जो उन्हें करना पसंद है। कुछ दिन पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो रैंप वॉक के दौरान म्यूजिक सुनते ही डांस करने लगती है। अब मलाइका का भी ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें अरोड़ा भी कुछ ऐसा ही करती दिख रही हैं।
सोशल मीडिया में इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके वीडियो को लाइक्स तो बेहिसाब मिले है लेकिन कमेंट सेक्शऩ में लोग उन पर शहनाज गिल को कॉपी करने के आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है, शहनाज का डांस देखकर अब सब रैंप पर नाचेंगे। साथ ही कुछ लोगों ने इस कमेंट पर रिप्लाई किया और कहा मैं भी बिलकुल यही सोच रहा था। दूसरी तरफ कई लोगों ने मलाइका अरोड़ा की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा- ये वक्त के साथ और कूल होती जा रही हैं।
अपराजिता ...