JEHANABAD :जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा विलंब से शुरू होने पर रामकृष्ण परमहंस विद्यालय के परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान समेत कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझने की कोशिश की।

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

इस दौरान परीक्षार्थियों ने कहा कि आधे घंटे की देरी से परीक्षा शुरू हुई और काफी देर तक बहुत सारे परीक्षार्थी बाहर थे, जिसे परीक्षा में एंट्री दे दी गयी, जिसकी वजह से परीक्षार्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस हंगामे को लेकर कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है।

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बवाल, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा, मौके पर पहुंचा प्रशासन

(जहानाबाद से चंदन मिश्र की रिपोर्ट)