RJD प्रदेश कार्यसमिति की पहली सूची जारी : झारखंड प्रदेश राजद में प्रदेश महासचिव 33 और प्रदेश सचिव के पद पर 43 लोगों की हुई नियुक्त

Edited By:  |
Reported By:
rjd pradesh karyasamiti ki pahali suchi jaari rjd pradesh karyasamiti ki pahali suchi jaari

रांची : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल लगातार अपनी पार्टी की मजबूती को लेकर कदम बढ़ाता नजर आ रहा है. पिछले दिनों रांची में आरजेडी मिलन समारोह कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं में नई जोश और ऊर्जा भरने की कोशिश की है. आज झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कमेटी ने अपने पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर पार्टी के लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी में प्रदेश महासचिव 33 लोगों को बनाया गया है. वहीं प्रदेश सचिव के पद पर 43 लोगों को नियुक्त किया गया है. आज पार्टी की बैठक में होली के बाद कोडरमा, संथाल परगना के हंसडीहा और पलामू में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम होना तय हुआ है.


कमेटी की जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि झारखंड में पार्टी को एक बार फिर से मजबूत करेंगे और आने वाले समय में चाहे वह लोकसभा चुनाव को या विधानसभा चुनाव बेहतर प्रदर्शन करेंगे. वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि नई कमिटी की घोषणा सभी वर्गों को देखते हुए बनाया गया है. फिर भी कोई छुटते हैं तो उनको आगे की कमिटी में जगह दी जायेगी.

राष्ट्रीय जनता दल ने 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति को पॉलिटिकल गेम बताया है. राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष प्रसाद यादव ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 1932 का मुद्दा कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड के असल मुद्दे किसानों की बदहाली, युवाओं के समक्ष बेरोजगारी और पलायन है. उन्होंने कहा कि दुमका, लातेहार और चाईबासा समेत कई ऐसे जिले हैं जहां पर आज कृषि भूमि सिंचित नहीं है. उन जिलों में यदि सिंचाई की व्यवस्था की जाए तो किसान खुशहाल होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा. सुभाष यादव ने कहा कि झारखंड में अभी रोजगार के अभाव में युवा वर्ग पलायन करने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल इन मुद्दों को गंभीर मानती है और इसका हल करने में विश्वास करती है. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और सतत प्रक्रिया के तहत नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है.


Copy