SASARAM :बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेलगाम बदमाशों ने राजद नेता सह ग्रामीण चिकित्सक की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।


आरजेडी नेता की बेरहमी से हत्या

ये घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब की है। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायघाट के आरजेडी नेता केशव प्रसाद साह बाइक से अपने क्लीनिक से लौट रहे थे। इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर अमरा तालाब पहाड़ के खाई में हत्या कर बाइक समेत फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।


आरजेडी नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में मची सनसनी, आक्रोशितों ने जमकर किया बवाल

आक्रोशितों ने शव को कब्जे में लेकर सासाराम पुरानी जीटी रोड को अमरा तालाब के पास जामकर जमकर बवाल काटा। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने में जुटी हुई है।