Bihar Politics : रत्नेश सदा होंगे नीतीश कैबिनेट में शामिल, बनेंगे नये मंत्री, जानिए हैं कौन, यहां देखिए पूरा बायोडाटा

Edited By:  |
RATNESH SADA HON RATNESH SADA HON

Bihar Politics : नीतीश सरकार से जीतन राम मांझी के OUT होने के बाद अब नीतीश कुमार ने बड़ी चाल चल दी है। मुख्यमंत्री ने जीतन राम मांझी की काट खोज निकाली है और जेडीयू के विधायक रत्नेश सदा पर बड़ा दांव खेल दिया है। नीतीश कुमार अब डैमेज कंट्रोल में जुट गये हैं। रत्नेश सदा अब नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय की तरफ से लेटर भी जारी हो गया है और पद और गोपनीयता की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।


नीतीश का बड़ा दांव

आगामी 16 जून को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना तय है। इस दिन जेडीयू कोटे से विधायक रत्नेश सदा मंत्रिपद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि 16 जून की सुबह साढ़े 10 बजे रत्नेश सदा राजभवन के दरबार हॉल में मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक वे अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के मंत्री बनाए जा सकते हैं।

जानिए कौन है रत्नेश सदा?

आपको बता दें कि रत्नेश सदा पिछले 13 सालों से विधायक हैं। फिलहाल बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष के सचेतक हैं। बाबा के नाम से चर्चित रत्नेश सदा नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी की काट के लिए रत्नेश सदा को मंत्री बनाने का फैसला लिया है। रत्नेश सदा भी मुसहर समाज से आते हैं।

शरद यादव के थे बेहद करीबी

कहा जाता है कि वे शरद यादव के काफी करीबी थे। शरद यादव की वजह से वे पॉलिटिक्स में प्रवेश किए। रत्नेश सदा ने संस्कृत से स्नातक तक की पढ़ाई की है और वे होम्योपैथी का भी इलाज करते हैं। वे सहरसा जिले के रहने वाले हैं और सोनबरसा से विधायक हैं।