Hindi News / ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 30 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, 3 तस्कर...

रांची स्टेशन पर RPF की कार्रवाई : ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 30 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By:  |
ranchi station par rpf ki karwai ranchi station par rpf ki karwai

रांची:नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेश नार्कोस के तहत रेलवे पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF की फ्लाइंग टीम, आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में 61 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 30.50 लाख रुपये बतायी जा रही है. इस मामले में पुलिस ने बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

आरपीएफ की टीम जब ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस की जांच कर रही थी, तभी कोच संख्या बी-3 (B-3) में तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे दिखाई दिए. उनके पास चार बड़े ट्रॉली बैग और तीन बैग थे. पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने स्वीकार किया कि उनके बैगों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा है.