BIG BREAKING : पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री का बड़ा कदम, जानिए अब क्या बोले पीएम मोदी
नई दिल्लीः पेपर लीक के मामलों पर केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया वीडियो संदेश के बाद सरकार सोमवार को संसद में पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक पेश करेगी। इस विधेयक का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को मजबूत करना और पेपर लीक के संगठित नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई करना है।
सरकार के अनुसार, नए कानून में पेपर लीक कराने वाले गिरोहों, बिचौलियों और अन्य दोषियों के खिलाफ पहले से अधिक कड़े दंड का प्रावधान किया जाएगा। इसमें लंबी सजा, भारी जुर्माना और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट जैसी व्यवस्था शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही जांच एजेंसियों को भी अधिक प्रभावी कानूनी अधिकार मिलने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में स्पष्ट कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
देश में हाल के वर्षों में विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को देखते हुए इस विधेयक को सरकार का बड़ा सुधारात्मक कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजर संसद में इस विधेयक पर होने वाली चर्चा और इसके अंतिम स्वरूप पर रहेगी।





