Hindi News / रांची पुलिस 18 माह की अदिति पांडे की जानकारी देने वाले को देगी...

रांची में बच्ची लापता मामला : रांची पुलिस 18 माह की अदिति पांडे की जानकारी देने वाले को देगी इनाम

Edited By:  |
ranchi mein bacchi lapta mamla ranchi mein bacchi lapta mamla

रांची:जिले के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बच्ची की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच जारी है.

सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से लापता हुई 18 माह की अदिति पांडे की जानकारी देने वाले को रांची पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित दें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

📞संपर्क नंबर:

रांची एसएसपी – 9431706136

सिटी एसपी – 9431706137

सदर डीएसपी – 9431102090

सदर थाना प्रभारी – 9431706160

रांची पुलिस की अपील —

18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे को सकुशल खोजने में पुलिस ने सहयोग की अपील की है. आपकी एक सूचना बच्ची को उसके परिवार से मिला सकती है.