Hindi News / चुटिया थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच...

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत,पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच जारी

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला का शव उसके कमरे से बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला का जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.