रांची : हेमंत सरकार के साथ पंजाब नेशनल बैंक का MOU, वित्तीय आंकड़ों से संबंधित डैशबोर्ड का भी लोकार्पण
रांची:झारखंड मंत्रालय के सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की मौजूदगी में स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SGSP) योजना के तहत राज्य सरकार के साथ पंजाब नेशनल बैंक का MOU हुआ. इस मौके पर राज्य के वित्तीय आंकड़ों से संबंधित डैशबोर्ड का लोकार्पण भी किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है. आम जीवन में किसी भी क्षेत्र में बैंक की बड़ी भूमिका है.आर्थिक लेनदेन की कई बैंक होती है. इसी क्रम में आज PNB ने एक MOU साइन किया है. इससे पहले भी कई बैंकों के साथ चलने का इकरार किया गया है. सीएम ने कहा कि आने वाले समय में बेहतर तरीके से काम करें. हेमंत सोरेन बोले मुझे उम्मीद के साथ पूरा भरोसा भी है कि पंजाब नेशनल बैंक भी अपने कर्तव्यों के साथ आगे बढ़ेगा.
इस मौके पर हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के अलावे मुख्य सचिव भी मौजूद रहे.





