एयर एंबुलेंस हादसा : सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख, कहा-हृदयविदारक घटना से अत्यंत मर्माहत और स्तब्ध हूं

Edited By:  |
air ambulance hadsa air ambulance hadsa

रांची:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस की हृदयविदारक घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर शोक जताया है. सीएम ने कहा कि इस दर्दनाक घटना में हमने जांबाज पायलट्स समेत अपने कुल 7 लोगों को खोया है. सीएम ने दुख जताते हुए कहा कि मैं मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें. राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हर संभव मदद प्रदान करेगी.

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में घने जंगलों में क्रैश हो गई थी. इस भीषण हादसे में विमान में सवार मरीज, उनकी पत्नी, डॉक्टर और पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड एविएशन कंपनी के इस विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी.