अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड सम्मान समारोह : जीडी गोयनका स्कूल पूर्णिया की प्राचार्या पुलोमा नंदी एवं वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद पांडेय सम्मानित

Edited By:  |
antarrashtriye hindi olampiyaad samman samaroh antarrashtriye hindi olampiyaad samman samaroh

नई दिल्ली : हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड2025के पुरस्कार वितरण समारोह में जीडी गोयनका स्कूल पूर्णिया ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या पुलोमा नंदी जी को“प्रधानाचार्य सम्मान”तथा वरिष्ठ शैक्षणिक समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद पांडेय जी को“विशिष्ट योगदान सम्मान”से सम्मानित किया गया.

पुलोमा नंदी जी को हिन्दी भाषा के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया. उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया है. उनका नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणादायक है.

त्रिवेणी प्रसाद पांडेय जी को उनके समर्पण,अनुशासन और नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य के लिए विशेष रूप से सराहा गया. उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है. वे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभर रहे हैं.

समारोह में कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे,जिनमें महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता जी,नीति आयोग के सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत जी,उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के सचिव डॉ. रणजीत कुमार सिन्हा जी,दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह जी,दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस डॉ. बलराम पाणि जी तथा भारतीय राजस्व सेवा (IRS)के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप जी शामिल थे. इन सभी के हाथों दोनों शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया.

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पियूष अग्रवाल जी एवं वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता जी ने दोनों को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है.

इस अवसर पर विद्यालय की भी सराहना की गई. विद्यालय को अनुशासन,गुणवत्ता और शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में बताया गया. हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में विद्यालय के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की गई.

दोनों सम्मानित शिक्षकों ने इस सम्मान को विद्यालय,सहकर्मियों और विद्यार्थियों को समर्पित किया.

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है. सभी शिक्षक,विद्यार्थी और अभिभावक इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--