राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा : जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विश्व का सबसे बड़ा रंगोली का किया उद्घाटन

Edited By:  |
rammandir pran pratishtha rammandir pran pratishtha

जमशेदपुर : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर शहर में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई गई. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसका विधिवत उद्धघाटन किया.

बता दें कि अयोध्या में सोमवार को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई. भगवान श्रीराम अपने नये भवन में विराजे. इस मौके पर जमशेदपुर में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई गई है. गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर (श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर) परिसर में 18000 वर्गफीट में श्रीराम की रंगोली का सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसका विधिवत उद्धघाटन किया. इस मौके पर विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे. वहीं इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक्स ऑफ़ इंडिया में दर्ज भी किया गया है.


Copy