राहुल गांधी की यात्रा की बिहार में एंट्री : कांग्रेसी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत, समर्थकों की उमड़ी भीड़, यहां देखिए पूरा रुटचार्ट

Edited By:  |
Reported By:
 Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyaya Yatra enters Bihar  Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyaya Yatra enters Bihar

KISHANGANJ :कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर गई है। जी हां, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा आज किशनगंज पहुंच गयी है। इस दौरान बिहार-बंगाल सीमा के फरीमगोड़ा में कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।




राहुल गांधी की यात्रा का बिहार में प्रवेश

चेकपोस्ट पर बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कांग्रेस के स्थानीय सांसद डॉ. जावेद आजाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, इमरान प्रतापगढ़ी सहित तमाम नेता मौजूद थे। किशनगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा, जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत...जितनी भी कोशिश कर लो...नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।"


कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

इस दौरान मौके पर मौजूद नेताओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद वे खगड़ा स्थित असफाक उल्लाह खान स्टेडियम पहुंचे, जहां राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत में आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किए गए। यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहे हैं। जिला पदाधिकारी तुषार सिंघला, एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनु सहित तमाम वरीय अधिकारी मौजूद हैं।

नहीं छूटेगा कांग्रेस के स्टैक होल्ड वाला कोई इलाका

गौरतलब है कि राहुल गांधी की यात्रा का रोडमैप इस तरह से तैयार किया गया है कि कांग्रेस के स्टैक होल्ड वाला कोई भी क्षेत्र नहीं छूटे। बंगाल (सिलीगुड़ी) के चिकन नेक वाले रास्ते से यात्रा बिहार के किशनगंज में प्रवेश कर गयी है। आपको बता दें कि चिकन नेक का इलाका भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा भी रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सीमांचल का क्षेत्र कांग्रेस का स्टैक होल्ड रहा है। विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी इस इलाके में कांग्रेस के 5 विधायक और एक सांसद हैं।

कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शकील अहमद खान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। कांग्रेस के बड़े चेहरे तारिक अनवर का इलाका कटिहार रहा है। अनवर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कई बार लोकसभा में कर चुके हैं।

किशनगंज भी कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। आज भी डॉ. जावेद (कांग्रेस) किशनगंज का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहले भी सीमांचल का दौरा कर चुके हैं। अररिया सीट पर भले उथल-पुथल होता रहा है लेकिन पूर्णिया में वर्षों तक लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा। अब इस सीट पर जेडीयू है।

यहां देखिए बिहार में राहुल गांधी का रुटचार्ट


Copy