Hindi News / सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द चौधरी के ससुराल में भी छापेमारी

मुजफ्फरपुर में भ्रष्ट अधिकारी पर EOU का शिकंजा : सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द चौधरी के ससुराल में भी छापेमारी

Edited By:  |
muzzafarpur mein brasht adhikari par eou ka sikanja muzzafarpur mein brasht adhikari par eou ka sikanja

मुजफ्फरपुर:सासाराम के सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरीके मुजफ्फरपुर स्थित ठिकाने पर भी EOU की टीम छेपेमारी कर रही. EOU की टीममुजफ्फरपुर स्थित उनके ससुराल में भी छापेमारी करने पहुंची. आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई की जा रही है.

सासाराम में पदास्थापित सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी के अलग-अलग ठिकानों पर EOU की रेड चल रही हैं. सासाराम, डेहरी ऑन सोन, बांका, मुजफ्फरपुर सहित कुल 6 ठिकानों पर EOU की अलग-अलग टीम रेड कर रही है. मुजफ्फरपुर के नयाटोला स्थित अभियंता अरविन्द चौधरी के ससुराल में भी टीम सुबह से यहां पहुंची हैं.

बताया जा रहा हैं कि मुजफ्फरपुर के नयाटोला माईस्थान के नजदीक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी का ससुराल हैं. जहां सुबह से ही EOU की टीम पहुंची हुई है. सिंचाई विभाग के अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी पर करीब 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा अवैध राशि को लेकर मामला दर्ज किया गया था,जिसके बाद टीम इनके अलग-अलग ठिकानों पर रेड कर रही हैं.