Hindi News / लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी प्रसाद यादव समेत राजद के तमाम नेताओं...

पूर्व विधायक अंबिका यादव का निधन : लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी प्रसाद यादव समेत राजद के तमाम नेताओं ने किया शोक व्यक्त

Edited By:  |
purwa vidhayak ambika yadav ka nidhan purwa vidhayak ambika yadav ka nidhan

पटना :राजद के पूर्व नेता और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे अंबिका यादव का बुधवार सुबह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में निधन हो गया . राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह,संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचन्द्र राम, इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद,विधान पार्षद कारी मो शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, सोनू कुमार राय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल, विजेंद्र प्रसाद यादव, सूर्यदेव सिंह,अरुण कुमार यादव, डॉ. अनवर आलम, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने पूर्व विधायक अम्बिका यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. और कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है, और समाजवादी आंदोलन को गहरा धक्का पहुंचा है. साथ ही नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी का इजहार किया है.