Hindi News / आदिवासी परिवार के आशियाना को ध्वस्त करने पर फूटा गुस्सा,सांसद-विधायक का पूंका पुतला

रामगढ़ : आदिवासी परिवार के आशियाना को ध्वस्त करने पर फूटा गुस्सा,सांसद-विधायक का पूंका पुतला

Edited By:  |
ramgadh ramgadh

रामगढ़:जिले के पतरातु बलकूदरा छाई डैम स्थित एनटीपीसी के बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. एक आदिवासी परिवार के मकान को एनटीपीसी द्वारा ध्वस्त करने पर ग्रामीणों का गुस्सा गुरूवार को फूट पड़ा. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरीके और हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध जताया.

जानकारी के अनुसार,विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी को बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए अनापत्ति दिए जाने के बाद स्थानीय रैयत के एक घर को एनटीपीसी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था.इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व जिला परिषद झरी मुंडा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभावित परिवार के हितों की अनदेखी करते हुए यह कदम उठाया गया है. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी और सांसद मनीष जयवाल का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया.

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए. साथ ही भविष्य में किसी भी विस्थापन या निर्माण कार्य से पहले स्थानीय लोगों की सहमति और अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज करने पर बाध्य होंगे.