नीतीश कुमार की बढ़ी सुरक्षा : अब देशभर में मिलेगी Z+ कवर,राज्यसभा सांसद के तौर पर मिला सरकारी बंगला
पटना:बिहार केपूर्व सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है. उन्हें अब देशभर में Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. गृह मंत्रालय के इस निर्णय के बाद राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अब बिहार के साथ-साथ पूरे देश में उच्चतम स्तर के सुरक्षा घेरे और कमांडो की निगरानी में रहेंगे. Z+ सुरक्षा भारत में दी जाने वाली सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा श्रेणियों में से एक है.
दिल्ली में नीतीश कुमार को नया आवास आवंटित किया गया है. राज्यसभा सांसद के तौर पर9, सुनहरी बाग रोड पर मिला सरकारी बंगलावीवीआईपी इलाके में नया आवास स्थित है.सुरक्षा के लिहाज से ये स्थान अहम माना जा रहा है.
जारी आदेश के अनुसार,नीतीश कुमार को यह सुरक्षा ‘बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000’ के प्रावधानों के तहत दी जा रही है. हाल ही में उनकी सुरक्षा समीक्षा की गई, जिसमें उनके वीवीआईपी दर्जे और संभावित खतरों को देखते हुए उच्च स्तरीय सुरक्षा जारी रखने की सिफारिश की गई थी.





