बिजली दर में बढ़ोतरी : बोकारो में सरकार के खिलाफ आंदोलन, लगभग साढ़े छह प्रतिशत इजाफा का विरोध
Edited By:
|
Updated :17 Apr, 2026, 12:41 PM(IST)
बोकारो:बीजेपी नेबिजली दर में की गई बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को पूरे प्रदेश में आंदोलन की जंग छेड़ दिया है. बोकारो बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र राज की अगुवाई में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि सरकार झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने के बाद जनता को बरगला रही है. बिजली बिल में बढ़ोतरी कर शोषण करना चाहती है. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार को सत्ता में रहने का एक दिन भी अधिकार नहीं है. पूरे राज्य में बिजली बिल में आम उपभोक्ताओं को लगभग साढ़े छह प्रतिशत इजाफा किया गया है. कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को जल्द से जल्द लेने की मांग की है.





